फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jamrani Dam Gaula water will enter the tunnel through the tunnel intake structure

जमरानी बांध: टनल इंटेक स्ट्रक्चर से टनल में जाएगा गौला का पानी, निर्माण हुआ शुरू

Mon, 12 Oct 2026 09:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 09:05 PM IST
सार
Register For Event

जमरानी बांध परियोजना में टनल इंटेक स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना के उप महाप्रबंधक बीबी पांडेय के अनुसार, टनल इंटेक स्ट्रक्चर डायवर्जन टनल का दरवाजा है। 

विज्ञापन
Jamrani Dam Gaula water will enter the tunnel through the tunnel intake structure
Jamrani Dam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमरानी बांध परियोजना में टनल इंटेक स्ट्रक्चर का निर्माण शुरू हो गया है। परियोजना के उप महाप्रबंधक बीबी पांडेय ने बताया कि टनल स्ट्रक्चर डायवर्जन टनल का दरवाजा है। जमरानी में गौला नदी को मोड़ने के लिए 600-644 मीटर लंबी दो जुड़वां टनल बनाई गई हैं। इंटेक स्ट्रक्चर उसी टनल का मुंह है जहां से नदी का पानी टनल के अंदर घुसेगा।

विज्ञापन

यह एक मजबूत आरसीसी का ढांचा होता है जिसमें गेट, ट्रैश रैक (जाली) और कंट्रोल सिस्टम लगे होते हैं। बरसात में गौला का पूरा पानी इसी इंटेक से होकर टनल में जाएगा ताकि मुख्य बांध की जगह सूखी रहे और 150.60 मीटर ऊंचे कंक्रीट ग्रेविटी डैम की कंक्रीटिंग हो सके।

विज्ञापन

पांडेय ने बताया कि ट्रैश रैक बड़े पत्थर, पेड़ और मलबे को टनल में जाने से रोकता है वरना टनल चोक हो जाएगी। इसके गेट से तय किया जाता है कि कितना पानी टनल में छोड़ना है, कितना रोकना है। कॉफर डैम के साथ मिलकर यह सिस्टम काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed