फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Road will be built from Kainchi Marg to Titoli village

नैनीताल: कैंची मार्ग से तितोली गांव तक बनेगी सड़क, 3.19 करोड़ रुपये स्वीकृत; एक हजार की आबादी होगी लाभान्वित

Tue, 27 Oct 2026 11:27 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 27 Oct 2026 11:27 AM IST
सार
Register For Event

कैंची के समीप तितोली गांव के लिए नया सड़क मार्ग बनेगा, जिससे गांव की करीब एक हजार आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन
Road will be built from Kainchi Marg to Titoli village
सड़क मार्ग के निर्माण से तितोली गांव की एक हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची के समीपवर्ती तितोली गांव के लिए नए सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे एक हजार की आबादी लाभान्वित होगी।

विज्ञापन

बता दें कि कैंची से होते हुए एक मार्ग हरतपा एवं हली गांव की ओर जाता है। इसी मार्ग पर कैंची से करीब चार किमी आगे से एक चार किमी का कच्चा मार्ग है जो तितोली के लिए जाता है। लंबे समय से ग्रामीणों की ओर से मार्ग निर्माण की मांग की जाती रही है। लोनिवि की ओर से इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। लोनिवि के एई पीसी उप्रेती ने बताया कि इसके लिए शासन से तीन करोड़ 19 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे उक्त मार्ग की सुरक्षा दीवार समेत डामरीकरण किया जाना है।

कैबिनेट मंत्री ने किया डामरीकरण का निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को तल्ला रामगढ़ से झूतिया-हली-कैंची धाम मोटर मार्ग पर हो रहे डामरीकरण के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कैड़ा ने अधिकारियों और ठेकेदार से गुणवत्ता के साथ सड़क पर डामर करने के निर्देश दिए। कैड़ा ने कहा कि सड़क के लंबे समय से जर्जर होने के चलते वाहन चालकों, यात्रियों, किसानों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही कैंची धाम आने वाले सैलानी भी परेशान थे। कैड़ा ने कहा कि शासन में प्रस्ताव भेजने के बाद शासन से 5.28 करोड़ स्वीकृत होने के साथ निर्माण कार्य शुरु कर दिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed