{"_id":"6a89e08df2bbaf185b04cdcf","slug":"access-route-to-garari-in-mavani-davani-blocked-students-facing-difficulties-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145873-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मवानी-दवानी में गरारी तक पहुंचने का रास्ता बंद, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मवानी-दवानी में गरारी तक पहुंचने का रास्ता बंद, विद्यार्थी परेशान
Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र के मवानी-दवानी के घुरुड़ी तोक में गोरी नदी पर पक्का पुल न होने के कारण ग्रामीण और विद्यार्थी लंबे समय से गरारी के सहारे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे थे। अब भूस्खलन होने की वजह से इस गरारी तक पहुंचने वाला एकमात्र पैदल रास्ता भी पूरी तरह बंद हो गया है।
लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी से गिरते बोल्डरों के बीच अभिभावकों ने सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इस कारण 40 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो गई है। इसके साथ ही करीब 300 ग्रामीण अपने ही गांवों में कैद होकर रह गए हैं। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण ग्रामीणों के लिए बाजार से राशन और अन्य दैनिक जरूरत का सामान लाना भी मुश्किल हो गया है। संकट में फंसे स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द रास्ता सुचारू करने की मांग की है।
-
गांव में फैला है वायरल फीवर
घुरुड़ी में इन दिनों वायरल फीवर फैला हुआ है। अधिकतर ग्रामीण बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। गांव का हर तीसरा व्यक्ति इसकी चपेट में है। रास्ता बंद होने से बीमार ग्रामीण इलाज के लिए भी अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं। जल्द ही रास्ते से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
--
बोले ग्रामीण
- क्षेत्र में बारिश के दौरान तमाम समस्याएं खड़ी हो जाती हैं। गांव के लोग अन्य क्षेत्रों से संपर्क के लिए गरारी के भरोसे हैं। अब गरारी तक पहुंचने वाला रास्ता भी बंद हो गया है। गांव में वायरल फीवर फैला हुआ है। रास्ता बंद होने से बीमारों का अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। -रणजीत सिंह सामंत
-
रास्ता बंद होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। जल्द ही मलबा नहीं हटाया जाता है तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। गांव में अधिकतर लोगों को बुखार है। उन्हें दवा लेने जाना था लेकिन रास्ता बंद होने से वे घर से नहीं निकल सके। प्रशासन को जल्द ही रास्ते से मलबा साफ करवाना चाहिए। -गंभीर सिंह
-
मुख्य पैदल रास्ता बंद होने से परेशानी हो रही है। लगातार बारिश होने गोरी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आपदा का खतरा बना हुआ है। प्रशासन को ग्रामीणों की सुगम आवाजाही के लिए स्थायी पुल का निर्माण करना चाहिए। -देवेंद्र सिंह
...........
मामले की जानकारी नहीं है। जल्द ही मवानी-दवानी में संबंधित विभाग के कर्मियों को भेजकर आवाजाही की अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। पैदल रास्ता से मलबा हटाया जाएगा। -भूपेंद्र महर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पिथौरागढ़