{"_id":"6a9c2ac137713601eb028186","slug":"bear-terror-in-beer-katal-cow-attacked-after-bear-breaks-into-cowshed-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-146032-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बीर-काटल में भालू की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बीर-काटल में भालू की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय पर हमला
Sat, 05 Sep 2026 08:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
- पशुपालक पर भी किया हमला, पंजों से आईं खरोंचें
- ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
बीर-काटल में भालू की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय पर हमला
यमकेश्वर। ग्राम पंचायत बूंगा के राजस्व ग्राम बीर-काटल में भालू की दहशत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे भालू ने पशुपालक अनिल भट्ट की गोशाला का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बंधी गाय पर हमला कर दिया। गाय की आवाज सुनकर गोशाला पहुंचे पशुपालक पर भी भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके शरीर पर पंजों से खरोंचें आईं। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में भालू के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 12 फरवरी को भालू ने तीन गायों को मार डाला था। प्रभावित परिवार मुआवजे के लिए अब तक वन विभाग के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे मुआवजा नहीं मिला है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि टीम महज औपचारिकता पूरी कर लौट गई। भालू को पकड़ने के लिए न तो पिंजरा लगाया गया है और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र बडोला ने कहा कि विभाग की लापरवाही से पशुपालकों में भय बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
-- -- -- --
कोट-
बूंगा पंचायत के बीरकाटल गांव में टीम भेजकर भालू के हमले की जांच करवाई जा रही है। अनिल भट्ट को 6 माह पूर्व मारे गए तीन पशुओं का मुवावजा नहीं मिला, इसकी भी जांच करवाई जा रही है।
-गौरव वर्मा, डीएफओ लैंसडौन
-- -- -