फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Instructions to complete beautification work, including the sewer line, within the stipulated time

Rishikesh News: सीवर लाइन सहित सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश

Tue, 13 Oct 2026 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete beautification work, including the sewer line, within the stipulated time
ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति व गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए मेयर शम्भू पासवान व नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीवर लाइन निर्माण कार्यों के साथ आस्था पथ व त्रिवेणी घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मेयर शंभू पासवान ने संबंधित कार्यदायी संस्था व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीवर लाइन निर्माण के दौरान आम नागरिकों, श्रद्धालुओं व राहगीरों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण स्थलों पर आवागमन सुचारु बनाए रखने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने और कार्यों की प्रगति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी हों, ताकि शहरवासियों व तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस मौके पर नगर निगम के अवर अभियंता राजेश रावत सहित कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर व संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed