फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   RDI Celebrates Foundation Day

Rishikesh News: आरडीआई ने मनाया स्थापना दिवस

Mon, 21 Sep 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 21 Sep 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
RDI Celebrates Foundation Day
जौलीग्रांट। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के तहत संचालित ग्राम्य विकास संस्थान (रूरल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट-आरडीआई) का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एचआईएचटी की अध्यक्षीय समिति के सदस्य और स्वामी राम विवि अध्यक्ष डॉ विजय धस्माणा, आरडीआई निदेशक बी मैथली ने संस्थान के संस्थापक डॉ स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ धस्माणा ने कहा कि डॉ स्वामी राम ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जरूरतमंद लोगों की सेवा के उद्देश्य से एचआईएचटी की नींव रखी थी जिसमें आरडीआई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आरडीआई ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और अन्य आवश्यक सुविधाओं से लोगों को जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है। आरडीआई निदेशक बी मैथली ने संस्थान की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा और विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आरडीआई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और उन्हें आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। डॉ राजीव बिज्लवाण, नीतेश कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed