फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   River rafting course training begins on the Ganges.

Rishikesh News: गंगा में रिवर राफ्टिंग कोर्स का प्रशिक्षण शुरू

Tue, 13 Oct 2026 06:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
River rafting course training begins on the Ganges.
ढालवाला। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान (आईआईएसएम), गुलमर्ग की ओर से मुनिकीरेती में दो रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में देश के विभिन्न राज्यों से आए 27 प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें छह महिलाएं और 21 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से आयोजित इन पाठ्यक्रमों के लिए उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुल 30 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 27 प्रतिभागियों ने संस्थान में रिपोर्टिंग की है। प्रशिक्षण का पहला पाठ्यक्रम बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स है, जबकि दूसरा पाठ्यक्रम बेसिक एवं एडवांस रिवर राफ्टिंग कोर्स के रूप में संचालित किया जा रहा है। दोनों पाठ्यक्रमों का आयोजन टिहरी जनपद के कौड़ियाला क्षेत्र में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को गंगा नदी के तेज बहाव में राफ्टिंग से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इसमें तैराकी, खोज एवं बचाव, पैडलिंग, टीमवर्क, राफ्ट को पलटने और दोबारा सीधा करने की तकनीक तथा प्राथमिक उपचार सहित अन्य महत्वपूर्ण कौशलों का प्रशिक्षण शामिल है।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने कहा कि रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण लेने और इसका संचालन करने के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक प्रवीन सिंह रांगर, प्रशिक्षक मनोहर लाल केवट, मनीष सिंह रावत, मनीष सिंह राणा, अक्षय सिंह रावत और प्रियांशु आर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed