फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students Taught Tips for Dengue Prevention

Rishikesh News: छात्रों को बताए डेंगू से बचाव के गुर

Tue, 25 Aug 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 25 Aug 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Students Taught Tips for Dengue Prevention
ऋषिकेश। डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए विद्यालय में हमारी जिम्मेदारी को समझना, विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को डेंगू के कारण, मच्छरों के प्रजनन और इससे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि डेंगू एडीज मच्छर के माध्यम से फैलता है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, पुराने टायर, बर्तन और पानी की टंकियों समेत ऐसे स्थानों की नियमित सफाई करें और पानी को ढककर रखें। इसके साथ ही दिन के समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने, आवश्यकता पड़ने पर मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में छात्रो को जागरूकता दूत के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों को कहा गया कि वे डेंगू से बचाव की जानकारी अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों तक पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed