{"_id":"6a90285573e5ac303707af4b","slug":"9380-people-registered-for-khel-mahakumbh-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-120499-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: खेल महाकुंभ के लिए 9,380 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: खेल महाकुंभ के लिए 9,380 ने कराया पंजीकरण
Thu, 27 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब तक 9,380 बालक-बालिकाओं का पंजीकरण हो चुका है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एनआईसी कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रतियोगिता स्थलों पर खिलाड़ियों के लिए पेयजल, बिजली, साफ-सफाई समेत सभी जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खेल स्थलों पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं 1 से 3 सितंबर तक होंगी। इसके बाद विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियन ट्रॉफी 16 से 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, एसीएमओ डॉ. सीमा टेकचंदानी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद