फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devprayag accident car falls into gorge on rishikesh badrinath highway death Rescue Operation Underway

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, लापता तीन का किया गया रेस्क्यू

Thu, 15 Oct 2026 08:47 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 15 Oct 2026 08:47 AM IST
सार
Register For Event

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। देवप्रयाग के पास चंडीगढ़ से चमोली जा रही टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Devprayag accident car falls into gorge on rishikesh badrinath highway death Rescue Operation Underway
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

विज्ञापन


एसडीएम कीर्तीनगर पंकज भट्ट ने बताया कि देवप्रयाग की टीम सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई, जिसके बाद उसकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। तीन अन्य लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

विज्ञापन

देवप्रयाग कोतवाली के कोतवाल कृष्ण कांत ने बताया कि टैक्सी चंडीगढ़ से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल की हरियाली पर प्रहार, भू-धंसाव-भूस्खलन से बन रहीं खाइयां, दुर्लभ फूलों पर भी खतरा

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल खाई में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों तक पहुंचने के लिए जुटा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

 घायलों का नाम पता 
-उत्तम सिंह ( 33) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली ,रुद्रप्रयाग, 
-टीशा रावत (18) पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग 
-सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत निवासी ग्राम बीना,रुद्रप्रयाग
 
मृतकों का विवरण 
-सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी  हुकम सिंह चौहान निवासी किमखाल थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली 
 वाहन चालक अनिल (33 ) पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली पारतोली चमोली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed