{"_id":"6aabc7e9590b4e21ed01df45","slug":"tehri-surkanda-devi-ropeway-operations-to-remain-suspended-from-21-to-30-september-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: 21 से 30 सितंबर तक बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी चढ़ाई
Thu, 17 Sep 2026 04:42 PM IST
Alka Tyagi
Tehri
Tehri
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:42 PM IST
1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
रोपवे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन आगामी 21 सितंबर से 10 दिनों तक पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शनों के जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दखाल से मंदिर तक पैदल दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन
सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 30 सितंबर तक दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाना है। 1 अक्तूबर से रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। 21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी तय करके पहुंचना होगा।
विज्ञापन