फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A unique electric shield has been developed to protect bees

खास खबर: मधुमक्खियों की हिफाजत के लिए करंट का अनूठा कवच तैयार, पंत विवि ने ढूंढा समाधान; पढ़ें पूरी खबर

Tue, 15 Sep 2026 12:12 PM IST
Heera सुरेंद्र कुमार वर्मा
सुरेंद्र कुमार वर्मा Published by: Heera Updated Tue, 15 Sep 2026 12:12 PM IST
सार
Register For Event

जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को ततैयों से बचाने के लिए वैस्प गार्ड नामक यंत्र विकसित किया है, जो मौन पालकों की बड़ी समस्या का हल बन सकता है। विवि ने इस नवाचार का पेटेंट फाइल कर दिया है।

विज्ञापन
A unique electric shield has been developed to protect bees
मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र में मौन बाॅक्स में लगाया गया वैक्स गार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीबी पंत कृषि विवि पंतनगर के मधुमक्खी अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक मधुमक्खियों को बचाने के लिए नित नए समाधान ढूंढ़ रहे हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों को ततैयों से बचाने के लिए वैस्प गार्ड नामक यंत्र विकसित किया है। जो मौन पालकों की सबसे बड़ी समस्या का हल बन सकता हैं। विवि की ओर से इस नवाचार का पेटेंट फाइल कर दिया गया है।

विज्ञापन

जब भी खेती की बात होती है, तो लोगों के मन में ट्रैक्टर, बीज, खाद या सिंचाई की तस्वीर उभरती है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अच्छी पैदावार में मधुमक्खियों का बहुत बड़ा योगदान है। मधुमक्खियां केवल शहद और मोम ही नहीं देतीं, बल्कि फसलों के परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मधुमक्खियां कमजोर पड़ जाएं तो खेती और पर्यावरण दोनों पर बहुत विपरीत असर पड़ता है। मौन पालकों की सबसे बड़ी समस्या है जुलाई से अक्टूबर के बीच मधुमक्खियों पर ततैया (बर्र) का हमला। ये बर्र मधुमक्खियों पर हमला करके उन्हें मार देते हैं। सारे मौन पालक इस समस्याओं से परेशान थे, लेकिन उनके पास कोई आसान और सस्ता समाधान नहीं था। पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और वैक्स गार्ड विकसित कर समाधान खोज निकाला है। अब वैज्ञानिक इस तकनीक के पेटेंट के बाद किसी औद्योगिक संस्थान से अनुबंध कर व्यावसायिक उत्पादन कर बाजार में उतारने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

मधुमक्खियों पर ऐसे हमला करते हैं ततैये
कीट विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. पीके मल्ल ने बताया कि मौन पालन के क्षेत्र में ततैया मधुमक्खी का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्रमुखतः पाए जाने वाला ततैये (वैस्पा मैग्नेफिका) मौन बाॅक्स के द्वार पर उड़ते रहते हैं और मधुमक्खी को पकड़कर दो या तीन भागों में काट देते हैं। वक्ष का भाग चबाकर यह अपने पेट में लेते हैं और अपने बच्चों को खिलाते हैं। बताया कि एक बाॅक्स पर मौजूद तीन-चार ततैये ही पूरी कालोनी को नष्ट कर सकते हैं। बेहद समझदार होने के कारण यह किसी प्रपंच में भी नहीं फंसते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ईजाद हुआ वैक्स गार्ड
जब बर्र के हमले लगातार बढ़ने लगे, तब कीट विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मल्ल ने इस समस्या पर गंभीरता से काम शुरू किया। उन्होंने बर्र के व्यवहार, उसके हमले के तरीकों और उससे मधुमक्खियों पर होने वाले असर का अध्ययन किया। फिर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. वीके सिंह, डाॅ. जलज शर्मा और उनकी टीम को भी इस काम से जोड़ा। कई प्रयोग और डिजाइनों पर काम करने के बाद वैस्प गार्ड तैयार हुआ। यह एक सस्ती (मात्र 150-200 रुपये) तकनीक है, जो मधुमक्खियों को बर्र के हमलों से बचाने में मदद करती है। इसे मौन पालकों की जरूरत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

ऐसे काम करता है वैक्स गार्ड
डाॅ. मल्ल ने बताया कि लकड़ी का फ्रेम बनाकर उसमें निश्चित दूरी (लगभग एक इंच) पर महीन तारों का जाल बनाया गया है। इन तारों में एक विशेष सर्किट के जरिए उपयुक्त वोल्ट का करंट प्रवाहित किया गया है। इन तारों के बीच से मधुमक्खी तो निकल जाती है, परंतु बर्र को दो तारों के बीच संपर्क में आते ही तेज झटका लगता है। जिससे वह, या तो मर जाते हैं, या बहुत दूर भाग जाते हैं। इस वैस्प गार्ड को मौन बाॅक्स के मुख्य द्वार पर लगा दिया जाता है। चूंकि बर्र समझदार जीव है, इसलिए एक बार करंट लगने के बाद वह तारों में करंट नहीं भी होने के बावजूद मौन बाॅक्स के पास नहीं जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed