{"_id":"6a8b481d3c174a6fc4010ec5","slug":"lions-secured-a-victory-by-defeating-warriors-3-0-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-146130-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वाॅरियर्स को 3-0 से हराकर लायंस ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वाॅरियर्स को 3-0 से हराकर लायंस ने हासिल की जीत
Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। दिनेशपुर में सुपर लीग फुटबाल प्रतियोगिता जारी है। रविवार को खेले गए लीग चरण के मैच में दर्शकों को एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। दिनेशपुर लायंस की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए वॉरियर्स को 3-0 से पराजित किया।
खुदीराम बोस स्टेडियम में रविवार को दिनेशपुर लायंस की टीम ने मैच के शुरुआती दौर से ही आक्रामक खेल दिखाना शुरू किया। बृजेश ने वाॅरियर्स की रक्षापंक्ति को छकाते हुए मैदानी गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके तुरंत बाद टीम की ओर से देव ने दूसरा गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद भी लायंस के खिलाड़ी हावी रहे। हालांकि वाॅरियर्स के खिलाडियों ने मैच में वापसी का प्रयास करते हुए गोल करने के मौके बनाए, लेकिन लायंस के ठोस डिफेंस ने गोल करने का मौका नहीं दिया। अंतिम क्षणों में लायंस के स्ट्राइकर सुदीप ने गोल दाग कर टीम को 3-0 की जीत दिला दी। बृजेश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अखिलेश मंडल ने मुख्य रेफरी, अमित और कुनाल कुमार ने सहायक निर्णायक की भूमिका निभाई। धमेंद्र और रजत ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।