{"_id":"6aa91e7d5acc97455d052367","slug":"policeman-mobile-hacked-in-rudrapur-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक, साइबर ठगों ने बैंक खाते से उड़ाए 1.42 लाख रुपये; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 15 Sep 2026 04:01 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:01 PM IST
रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.42 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल दो बार खराब होने के बाद रकम गायब होने का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 1.42 लाख रुपये उड़ा दिए। मोबाइल दो बार खराब होने के बाद रकम गायब होने का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी नरेश सिंह ने बताया कि नौ सितंबर की शाम वह फिल्म देखने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल ऑन-ऑफ नहीं हो रहा था। अगले दिन परेड के दौरान उसने साथी पुलिसकर्मी को इसकी जानकारी दी। साथी ने मोबाइल चेक कर ठीक कर दिया। उस समय नरेश ने अपना बैंक खाता भी चेक किया था, जिसमें रकम सुरक्षित थी।
विज्ञापन
देर शाम मोबाइल फिर हैक हो गया। 11 सितंबर को उसने दुकान पर मोबाइल ठीक कराया और खाता चेक किया तो बैलेंस शून्य मिला। खाते से 1.42 लाख रुपये गायब थे। पुलिस रकम ट्रांसफर होने वाले खातों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन