फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadways employees boycotted work in kashipur

ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में रोडवेज कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, डिपो में धरना देकर की नारेबाजी

Fri, 30 Oct 2026 11:19 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 30 Oct 2026 11:19 AM IST
सार
Register For Event

काशीपुर में रोडवेज कर्मियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। डिपो में धरना-प्रदर्शन के कारण यात्रियों को बसों के लिए परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
Roadways employees boycotted work in kashipur
उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। बसें नहीं मिलने पर यात्री डिपो में बसों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन


अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा काशीपुर शाखा ने 23 अक्टूबर को पहले एक दिन का कार्य बहिष्कार किया था। मांगें नहीं माने जाने पर अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने बताया कि 30,447 रुपये मानदेय, 7 तारीख से पहले वेतन भुगतान, एचआरटीसी की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन और 500 नई बसों को बेड़े में शामिल करने सहित 6 मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed