फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The market is buzzing with activity ahead of Karva Chauth in rudrapur

करवाचौथ से पहले बाजार में रौनक: मेहंदी रचाने पहुंचीं महिलाएं, रुद्रपुर मुख्य बाजार में सजी दुकानें

Wed, 28 Oct 2026 10:29 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 28 Oct 2026 10:29 PM IST
सार
Register For Event

करवा चौथ से एक दिन पहले रुद्रपुर के मुख्य बाजार में खासी रौनक रही; डीडी चौक, इंदिरा चौक, ट्रांजिट कैंप रोड व काशीपुर रोड की दुकानें सजी रहीं और चूड़ी, शृंगार, मेहंदी स्टॉल व पार्लरों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
The market is buzzing with activity ahead of Karva Chauth in rudrapur
रुद्रपुर बाजार में हाथों में मेहंदी रचाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवाचौथ से एक दिन पहले रुद्रपुर के मुख्य बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ रही। डीडी चौक, इंदिरा चौक, ट्रांजिट कैंप रोड और काशीपुर रोड की दुकानें पूरी तरह सजी दिखीं। हर तरफ लाल, मैरून और रानी पिंक रंग की साड़ियों और शृंगार की चमक दिखी। सबसे ज्यादा भीड़ चूड़ी और शृंगार की दुकानों पर रही। मेहंदी स्टॉल और पार्लरों में सुबह से ही लाइन लगी रही।

विज्ञापन

मुख्य बाजार के कॉस्मेटिक दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि इस बार डीप रेड और वाइन शेड की लिपस्टिक, लिक्विड सिंदूर, वैलवेट बिंदी और वाटरप्रूफ काजल की सबसे ज्यादा मांग है। इसके अलावा लाल चूड़ा, लाख की चूड़ियां, मंगलसूत्र, पायल और बिछिया खूब बिक रहे हैं। पूजा के सामान की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ रही।

विज्ञापन

कॉस्मेटिक दुकानदार अंकुश ने बताया कि मिट्टी और पीतल के करवे, छलनी, सजी हुई पूजा की थाली, करवा माता की फोटो और थाली डेकोरेशन के लिए गोटा, लेस और फूलों की खूब बिक्री हो रही है। त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। इधर, महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ सुहाग का सबसे बड़ा त्योहार है इसलिए सजने-संवरने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। भीड़ इतनी ज्यादा है कि मुख्य बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और नगर निगम की टीम भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पतियों की दीर्घायु के लिए आज निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं
सुहागिनें आज (बृहस्पतिवार) को अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करवाचौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। सुबह से ही सोलह शृंगार कर व्रत की तैयारी शुरू हो जाएगी। शाम को चांद निकलने के बाद छलनी से पति का चेहरा देखकर व्रत खोला जाएगा। बाजार में बुधवार देर रात तक मेहंदी और शृंगार की दुकानों पर रौनक रही। पार्लरों में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। आज सुबह मंदिरों और घरों में करवा माता की कथा सुनने के लिए महिलाओं की टोलियां जुटेंगी। व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। ब्यूरो

महिलाओं का कहना करवाचौथ सिर्फ व्रत नहीं पति-पत्नी के विश्वास का त्योहार है। साल भर इस दिन का इंतजार रहता है। आज निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करूंगी। - सुनीता शर्मा, आवास विकास

सुबह चार बजे सरगी खाने के बाद रात में चांद का इंतजार रहेगा। सास ने पहली सरगी दी है, यह हमारे लिए सबसे भावुक पल है। - रिंकी अरोड़ा, मुख्य बाजार

नौकरी के साथ व्रत रखना थोड़ा मुश्किल है लेकिन पति के लिए हर मुश्किल आसान लगती है। शाम को सभी सहेलियां एक साथ कथा सुनेंगी। - पूजा बिष्ट, ट्रांजिट कैंप

मेहंदी का रंग जितना गहरा, पति का प्यार उतना ज्यादा। दो घंटे लाइन में लगकर मेहंदी लगवाई है। अब कल चांद निकलने का इंतजार है। - अंजलि सक्सेना, काशीपुर रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed