फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Irregular power cuts in Mori cause increased inconvenience.

Uttarkashi News: मोरी में अनियमित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

Mon, 24 Aug 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 24 Aug 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Irregular power cuts in Mori cause increased inconvenience.
लोगों ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। मोरी क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत कटौती से व्यापारियों, ग्रामीणों और उपभोक्ताओं में रोष है। विभाग की ओर से निर्धारित समयसारिणी के बावजूद समय से पहले बिजली आपूर्ति बंद की जा हर है। ऐसे में तहसील, बैंक, बाजार सहित सरकारी और निजी कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों को जरूरी काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर नगर उद्योग व्यापार मंडल मोरी ने सोमवार को तहसीलदार सरदार सिंह चौहान के माध्यम से ऊर्जा निगम को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ममतेश नेगी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विभाग निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे पहले ही बिजली आपूर्ति बंद कर देता है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अधिकांश कार्यालयों और बैंकों का काम सुबह 10 बजे के बाद शुरू होता है। ऐसे में उससे पहले बिजली कटौती होने से आवश्यक कार्य प्रभावित होते हैं। व्यापार मंडल ने मांग की है कि विद्युत कटौती का समय केवल सुबह 7 से 9 बजे तक निर्धारित किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अनियमित कटौती पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र की जनता के साथ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed