{"_id":"6a8d9d12475d41a74606bcff","slug":"video-service-road-at-iffco-chowk-in-gurugram-caves-in-due-to-a-leak-in-master-sewer-line-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मास्टर सीवर लाइन में लीकेज से इफ्को चौक की सर्विस रोड धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मास्टर सीवर लाइन में लीकेज से इफ्को चौक की सर्विस रोड धंसी
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक के पास जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन में लीकेज के कारण सर्विस रोड धंस गई। सड़क धंसने से सर्विस रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जीएमडीए और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी। इफ्को चौक के पास से जीएमडीए की मास्टर सीवर लाइन गुजर रही है। प्रारंभिक जांच में लाइन में लीकेज के कारण आसपास की मिट्टी कमजोर होने और सड़क धंसने की बात सामने आई है। सड़क धंसने के बाद सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। जीएमडीए अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सीवर लाइन में लीकेज की स्थिति का जायजा लिया। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सड़क को दोबारा दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से निकालने की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।