{"_id":"6901fc6bc815e9fcaa0d0b8f","slug":"video-four-day-cricket-competition-in-greater-noida-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ग्रेनो में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, समरविले स्कूल ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ग्रेनो में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता, समरविले स्कूल ने जीता मैच
ग्रेटर नोएडा सेक्टर सिग्मा स्थित होली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरा दिन पहला मैच समरविले स्कूल व ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें समरविले ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 178 रन बनाए। ऋषभ ने 34 गेंदों पर 99 रन बनाए। वहीं ध्रुव ठाकुर ने 25 गेंदों पर 62 रन बनाए। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। और
उसे हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ सिंह ने दो ओवर में तीन विकेट लिए और मैन ऑफ़ द मैच चुने गए। वहीं दूसरा मैच जीडी गोयनका स्कूल और ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के बीच हुआ। जिसमें ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की टीम 10 ओवर में चार विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी। प्रतिद्वंद्वी टीम ने 10 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए। जीडी गोयंका स्कूल के खिलाड़ी हिमांशु ने 18 गेंद में 68 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। खिलाड़ी प्रियांशु सिंह ने दो ओवर में तीन विकेट लेकर अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।