{"_id":"690646a19215ce451c0d58e3","slug":"video-noida-chairman-issues-strict-instructions-against-defaulters-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: चेयरमैन ने दिए बकायेदारों पर सख्ती के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: चेयरमैन ने दिए बकायेदारों पर सख्ती के निर्देश
शहर में शुरू होने वाली विद्युत निगम के हेल्प डेस्क और अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) का शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के चेयरमैन डाॅ. आशीष कुमार गोयल और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) प्रबंध निदेशक (एमडी) रवीश गुप्ता ने निरीक्षण किया। चेयरमैन ने जिले में बकायेदारों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। गोयल ने सबसे पहले सेक्टर-16 स्थित मुख्य अभियंता के दफ्तर का निरीक्षण किया और विद्युत निगम के अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें नई व्यवस्था के तहत होने वाले कामकाज की समीक्षा। इसके साथ ही सेक्टर-16 की हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल के पास बिजली उपकेंद्र परिसर में बनी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके साथ पुराने दस्तावेजों को बेहतर तरह से भंडार में रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पीवीवीएनएल के निदेशक (वाणिज्यिक) संजय जैन, मुख्य अभियंता एसके जैन, अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल समेत अन्य अभियंता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।