{"_id":"617a7646ba596124233a01a8","slug":"ayub-khan-in-baghwa-dress-in-dangal-tv-show-chhath-pooja-sequence","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयूब खान के भगवा चोले से उठा राज, छोटे पर्दे की बड़ी खबर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अयूब खान के भगवा चोले से उठा राज, छोटे पर्दे की बड़ी खबर
छठ पूजा की छटा इस बार दंगल के शो रंजू की बेटियां में दर्शकों को देखने मिलेगी। मुंबई में लगे सेट को देखने पर ऐसा लगा मानों यूपी बिहार के किसी गांव के घाट हो। दरअसल इस धारावाहिक में आने वाली छठ पूजा का सीक्वेंस शूट हो रहा है और इस सीक्वेंस शूट पर अमर उजाला की टीम ऑनलोकेशन पहुंची और इस धारावाहिक के किरदारों से बातचीत भी की।छठ पूजा इस सीक्वेन्स के बारे में अभिनेता अयूब खान जो की गुड्डू मिश्रा के किरदार में है बताते हैं, अपनी आगे की जिंदगी बेहतर करने के लिए छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रत दंडवत प्रणाम रखने का निर्णय लिया है। यह बहुत ही मुश्किल होता है। इसमें लोग घर से घाट तक दंडवत प्रणाम करते पहुंचते हैं।’धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ में रंजू का रोल कर रही रीना कपूर ने बताया कि छठ पूजा का ये सीक्वेंस शूट करना अलौकिक अनुभव है।शूटिंग के दौरान बुलबुल का रोल कर रही रूपल त्यागी के मुताबिक, ‘ये सीन ‘रंजू की बेटियां’ का बेहद हम सीन है। छठ पूजा महिलाओं के लिए बहुत ही अहम फेस्टिवल होता है। जिसे हम सब ग्रैंड लेवल पर मना रहे हैं। रंजू की बेटियां के सारे किरदार शो में छठ पूजा के सीक्वेस से बेहद खुश और जोश में हैं इन सबका मानना है कि धारावाहिक में ये अंश दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।