{"_id":"6a89873a4a8c25344f015085","slug":"video-exposed-iron-rods-from-the-drain-at-bhiwanis-valmiki-chowk-pose-an-accident-risk-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी बाल्मीकि चौक के नाले से निकले सरिए बने हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी बाल्मीकि चौक के नाले से निकले सरिए बने हादसे का खतरा
भिवानी। लोहारू के पुराना शहर स्थित बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर तक कुछ दिन पहले करवाए गए सड़क निर्माण कार्य के साथ बनाए गए गंदे पानी के नाले में अब बड़े-बड़े लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। करीब एक फीट तक ऊंचे निकले ये सरिए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर चार पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर की ओर जाने वाला यह मार्ग झुप्पा, दादरी, सतनाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ शहर से लगते खेतों और घरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नाले से बाहर निकले लोहे के सरिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निर्माण कुछ दिन पूर्व ही करवाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार नाले में लगाए गए लोहे के सरिए अब बाहर निकल आए हैं और करीब एक फीट तक ऊंचे दिखाई दे रहे हैं। यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं करवाया गया तो किसी वाहन के टकराने या राहगीर के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है। बाल्मीकि चौक के नाले से निकले सरिए बने हादसे का खतरा
भिवानी। लोहारू के पुराना शहर स्थित बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर तक कुछ दिन पहले करवाए गए सड़क निर्माण कार्य के साथ बनाए गए गंदे पानी के नाले में अब बड़े-बड़े लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। करीब एक फीट तक ऊंचे निकले ये सरिए सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के लिए हादसे का कारण बन सकते हैं। खासकर चार पहिया वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाल्मीकि चौक से सती माता मंदिर की ओर जाने वाला यह मार्ग झुप्पा, दादरी, सतनाली सहित आसपास के गांवों के लोगों के साथ-साथ शहर से लगते खेतों और घरों में आने-जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में नाले से बाहर निकले लोहे के सरिए दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले का निर्माण कुछ दिन पूर्व ही करवाया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के अनुसार नाले में लगाए गए लोहे के सरिए अब बाहर निकल आए हैं और करीब एक फीट तक ऊंचे दिखाई दे रहे हैं। यदि समय रहते इन्हें ठीक नहीं करवाया गया तो किसी वाहन के टकराने या राहगीर के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।