{"_id":"6ad0b2928d8796666304dcd9","slug":"video-the-congress-has-no-issues-so-it-is-fabricating-an-artificial-issue-about-vote-theft-barala-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए वोट चोरी का कृत्रिम मुद्दा गढ़ रही : बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं, इसलिए वोट चोरी का कृत्रिम मुद्दा गढ़ रही : बराला
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कांग्रेस के एसआईआर और वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदर्शन कर चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रही है, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं है।
बराला ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव हारती है तो कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है। साढ़े 12 साल से एनडीए की सरकार देश में विकास और जनकल्याण के काम कर रही है। युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीब हर वर्ग के लिए काम हुए हैं। एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया। इसलिए कांग्रेस को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी नहीं, बल्कि सेवा करके 140 करोड़ जनता का दिल चोरी किया है।
एसआईआर पर उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का गहन पुनर्निरीक्षण आठ बार पहले भी हो चुका है। इसमें डेड, डबल, शिफ्टेड और अनुपस्थित वोटर हटते हैं। चुनाव आयोग बीएलओ लगाता है, जो तीन-तीन बार घर जाता है। सभी दलों के बीएलए की निगरानी में प्रक्रिया होती है तो चोरी कहां से हुई।
12 तारीख के दिल्ली प्रदर्शन में धक्का-मुक्की के सवाल पर बराला ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है, जो अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए नेताओं का अपमान करती है। राहुल गांधी ने ट्रक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जबरदस्ती उतारा, कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार की कमीज खींची, कार्यकर्ता को कोहनी मारी और पुलिस से भी धक्का-मुक्की की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।