संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पुष्पेश रमन त्रिपाठी शुक्रवार को जींद पहुंचे और रेलवे स्टेशन सहित हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का विस्तृत निरीक्षण किया।
डीआरएम ने अपने दौरे की शुरुआत रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्टेशन भवन से की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधाओं, भवन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
स्टेशन का निरीक्षण पूरा करने के बाद डीआरएम सीधे हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना से जुड़े हाइड्रोजन प्लांट पहुंचे। यहां उन्होंने प्लांट में स्थापित मशीनरी, सुरक्षा मानकों, ईंधन भंडारण व्यवस्था और संचालन संबंधी तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी तैयारियों और आगामी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। साथ ही यह भी पूछा कि हाइड्रोजन ट्रेन के नियमित संचालन से पहले कौन-कौन से कार्य शेष हैं और उन्हें पूरा करने की समय-सीमा क्या है।
निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे। डीआरएम ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए हाइड्रोजन ट्रेन के सफल हाई-स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अंतिम रूप देने में जुटा है। डीआरएम का यह दौरा उसी दिशा में प्रगति की समीक्षा और तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।