{"_id":"6a85adf069c09ea6be09b7b0","slug":"video-gm-inspects-station-development-works-under-the-amrit-bharat-scheme-passengers-to-get-new-amenities-and-trains-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विकास कार्यों का जीएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विकास कार्यों का जीएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं और ट्रेनें
नारनौल।
अमृत भारत योजना के तहत नारनौल रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का बुधवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) पंकज शर्मा ने निरीक्षण किया। अधिकारियों के दौरे को लेकर स्टेशन पर सुबह से ही विशेष सफाई अभियान चलता रहा ताकि स्टेशन साफ-सुथरा व सुंदर दिखाई दे। जीएम दोपहर करीब एक बजे स्टेशन पहुंचे और लगभग एक घंटे तक स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ डीआरएम रवि जैन सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार नारनौल पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक महाबीर प्रसाद सहित दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने जीएम पंकज शर्मा का फूल-माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जीएम ने स्टेशन अधीक्षक के कक्ष से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने स्टेशन के बंद कमरों को खुलवाकर उनकी स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान नए बने कई कमरों की दीवारों पर सीलन मिलने पर जीएम ने संबंधित अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी जांच करने को कहा कि छत पर रखी पानी की टंकियों से रिसाव के कारण तो दीवारों में सीलन नहीं आ रही है। स्टेशन परिसर में पानी निकासी के लिए बनी नालियों की स्थिति देखने के बाद उन्होंने उनकी नियमित व बेहतर सफाई करवाने के निर्देश दिए। जीएम ने स्टेशन के फर्श पर टाइलों के बीच छोड़ी गई जगह को ठीक से भरने तथा जनरेटर कक्ष के बाहर चबूतरे से निकल रहे लोहे के सरियों को हटाने या सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन से निकले सरियों से यात्रियों को चोट लग सकती है, इसलिए ऐसी खामियों को तत्काल दूर किया जाए। इसके अलावा जीएम ने स्टेशन के सभी शौचालयों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के अंत में उन्होंने रेलवे स्टेशन के पार्क में पौधरोपण भी किया और उसके साथ बने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।