{"_id":"683dd8269319310f4d09b26c","slug":"video-death-in-accident-at-rohtak-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बाइक को टक्कर मारने वाले होमगार्ड जवान को बचा रही पुलिस: पीड़ित पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बाइक को टक्कर मारने वाले होमगार्ड जवान को बचा रही पुलिस: पीड़ित पिता
मोखरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में युवक के परिजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया से मिले। ग्रामीण कृष्णा देवी और अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे संदीप की बाइक को एक होमगार्ड जवान ने शराब के नशे में टक्कर मारी थी। उसी कारण चोट लगी और उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि जांच अधिकारी ने बाइक को टक्कर मारने वाले होमगार्ड को बचाते हुए आंधी की वजह से संदीप की मौत होना दर्शाया है।
एसपी ने आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कराएंगे। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा गैस चूल्हे की मरम्मत का काम करता था और 22 मई को मोखरा गांव के पास बाइक से टक्कर मार दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उनका दूसरा बेटा भी पेट्रोल डलवाने के लिए गया था और उसी दौरान हादसा हुआ था। सोमवार को पीड़ित ग्रामीणों ने एसपी आफिस जाकर जांच अधिकारी बदलवाने और न्याय की मांग की है। पीड़ित अजीत ने बताया कि रोहतक पुलिस एक काल दूर होने का दावा करती है, लेकिन घटना के दिन पौने घंटे बाद मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि उक्त कर्मचारियों से भी देरी से आने कारण पूछा जाए। इस मौके पर गांव के काफी लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।