{"_id":"678a177d71f31664a6043433","slug":"video-recommendation-for-action-against-five-patwaris-in-rohtak","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में पांच पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश
मुख्यालय ने डीसी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी है, जिसमें आरोप है कि जिले के पांच पटवारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। एक जहां सहायक के माध्यम से लेनदेन कर रहा है, जबकि दो खुद पैसे लेते हैं। जबकि दो वसीका नवीसों के माध्यम से पैसों का आदान-प्रदान करते हैं। कार्रवाई की सिफारिश से राजस्व विभाग में सनसनी है।
प्रदेश सरकार की तरफ से दिसंबर माह में खुफिया रिपोर्ट तैयार करवाई गई। सभी जिला मुख्यालयों से पूछा गया कि ऐसे पटवारियों के बारे में ब्यौरा दें, जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं। जिले में 80 के करीब पुराने पटवारी हैं, जिनमें से पांच की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। राजस्व विभाग के वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि उक्त पटवारियों के खिलाफ 15 दिन में कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।