Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Strike by Patwaris and Kanungos continues in Rohtak; slogans raised against new software and DCS.
{"_id":"6a8beb45172136332c016882","slug":"video-strike-by-patwaris-and-kanungos-continues-in-rohtak-slogans-raised-against-new-software-and-dcs-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल जारी, नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल जारी, नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में की नारेबाजी
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:27 PM IST
Link Copied
रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में कमी और डीसीएस प्रणाली के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन हरियाणा की जिला इकाई की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने तहसील परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पटवारियों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं, जिससे जमाबंदी, फर्द और इंतकाल जैसे जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे। वहीं डीसीएस को लेकर भी कर्मचारियों में रोष है। जिला प्रधान रवि सैनी ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है।
संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक सॉफ्टवेयर की कमियों को दूर नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।