{"_id":"69253e57e16073580a0efb8e","slug":"video-students-learned-about-the-functioning-of-the-police-station-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: अमर उजाला के पुलिस दोस्त कार्यक्रम में छात्राओं ने जानी पुलिस थाने की कार्यप्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: अमर उजाला के पुलिस दोस्त कार्यक्रम में छात्राओं ने जानी पुलिस थाने की कार्यप्रणाली
आंबेडकर चौक स्थित महिला थाना में शहीद सतपाल सिंह गिरोह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहर की छात्राएं दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में बतौर मुक्त वक्ता डीएसपी दलीप सिंह ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधित नियमों को समझने की जानकारी दी। छात्राओं ने थाने के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने कहा कि आपके परिवार या पड़ोस में नाबालिग की शादी हो तुंरत सूचना दें ताकि उसको रुकवाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना व अन्य परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत जानकारी दें। थाना प्रभारी एसएचओ मीना गहलावत ने बताया कि छात्राओं को अपने संस्कारों को नहीं भूलना चाहिए। इस दौरान पीएसआई भारती, पीएसआई टीना, नशामुक्त अभियान के नोडल अधिकारी एसआई अमर कटारिया, विद्यालय की प्राचार्य सुनीता, जगवंती, मधु व महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।