{"_id":"69638ae3945ff6d256033518","slug":"video-women-tennis-competitions-begin-2026-01-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: विश्वविद्यालय में टेनिस महिला प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: विश्वविद्यालय में टेनिस महिला प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में रविवार से उत्तर क्षेत्रीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस महिला प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता करते हुए एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि एमडीयू ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश को दिए हैं और विश्वविद्यालय खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। टेनिस प्रतियोगिता में 15 जनवरी को संपन्न होगी। एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जबकि स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।