Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Gohana Jat Mahasabha Elections: Sanjay Duhan panel files nomination; 11 members submit forms.
{"_id":"6a898ceb2922cb3b580339b8","slug":"video-gohana-jat-mahasabha-elections-sanjay-duhan-panel-files-nomination-11-members-submit-forms-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना जाट महासभा चुनाव: संजय दूहन पैनल ने दाखिल किया नामांकन, 11 सदस्यों ने भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना जाट महासभा चुनाव: संजय दूहन पैनल ने दाखिल किया नामांकन, 11 सदस्यों ने भरे फार्म
गोहाना। जाट महासभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। महासभा का चुनाव 6 सितंबर को होना तय है। शनिवार को अध्यक्ष पद के दावेदार संजय दूहन के पैनल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पैनल के चार पदाधिकारियों और छः कार्यकारी सदस्यों ने भी अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इस तरह एक पक्ष से कुल 11 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया।
प्रधान पद के लिए संजय दूहन, उप प्रधान विजेंद्र सिवाच, सचिव संदीप मलिक, सह सचिव विकास, कोषाध्यक्ष सीए कर्मबीर लठवाल, क्रय कारिणी सदस्य जगदीप, अशोक लठवाल, सुनील पानू, मनोज मान, राजीव सुहाग और जगबीर देशवाल ने नामांकन दाखिल किए।
चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट रणधीर सिंह और प्रशासक प्रकाश चंद्र अरोड़ा को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। वहीं दूसरे पैनल की ओर से राजबीर ठेकेदार के नेतृत्व में नामांकन पत्र रविवार को दाखिल किए जाने की संभावना है।
जाट महासभा में अध्यक्ष पद को लेकर पिछले दो माह से सहमति बनाने के प्रयास चल रहे थे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद महासभा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया गया। अब दोनों पैनलों के मैदान में आने के बाद चुनावी मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। 6 सितंबर को होने वाले चुनाव में किस पैनल को सदस्यों का समर्थन मिलता है, यह परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।