{"_id":"69c11f77f471a3b85401bdda","slug":"video-stone-crusher-dispute-escalates-both-sides-face-off-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: स्टोन क्रेशर विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्ष आमने-सामने; गिरफ्तारी की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: स्टोन क्रेशर विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्ष आमने-सामने; गिरफ्तारी की मांग तेज
यमुनानगर जिले के बेलगढ़ क्षेत्र में स्टोन क्रेशर प्लांट पर दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर पीड़ित पक्ष और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर खनन कारोबारियों ने भी मोर्चा खोलते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया है।
रविवार से शुरू हुई भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, जबकि मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इससे पहले 16 मार्च से दलित समाज और भीम आर्मी के लोग लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे भरत बेनिवाल ने बताया कि एक मार्च को वह अपने साथी संजय के साथ बेलगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और संजय पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों को करीब डेढ़ घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया। पीड़ित पक्ष ने मुख्य आरोपी के रूप में स्टोन क्रेशर संचालक अमित गुर्जर की पहचान की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
इधर, मामले में उस समय नया मोड़ आया जब खनन कारोबारी भी सैकड़ों की संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुछ तथाकथित पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए। अमित गुर्जर के भाई ने कहा कि फर्जी पत्रकार बनकर उनसे पैसे की मांग की जा रही थी और लंबे समय से उन्हें परेशान किया जा रहा था।
खनन कारोबारियों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आई हैं और निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। साथ ही कथित फर्जी पत्रकारों की जांच डीआईपीआरओ के माध्यम से करवाई जाएगी।
वहीं भूख हड़ताल पर बैठे पत्रकारों के समर्थन में सामाजिक संस्थाएं और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी भूख हड़ताल कर रहे पत्रकारों के समर्थन में पहुंचे और पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा की। मौके पर सुखविंद्र संधू, रवि चांदवाल, अधिवक्ता वेदप्रकाश, रिंकू इस्माइलपुर, सरपंच राकेश कुमार, अशोक कुमार कनालसी, संजीव वालिया सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।