{"_id":"6acca29cf2b5b4ca7000be4d","slug":"video-jhandutta-newly-appointed-ward-members-training-camp-till-october-15-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: झंडूता में नवनियुक्त वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर शुरू, 15 अक्तूबर तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: झंडूता में नवनियुक्त वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर शुरू, 15 अक्तूबर तक चलेगा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:34 PM IST
Link Copied
झंडूता विकास खंड की नौ ग्राम पंचायतों के नवनियुक्त वार्ड सदस्यों के लिए सोमवार को पंचायत समिति हॉल में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर का समापन 15 अक्तूबर को होगा।
विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था के तहत उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत करवाया जा रहा है। उन्हें पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सहभागिता, पंचायत बैठकों में भाग लेने और ग्रामीणों की समस्याओं को पंचायत के माध्यम से उठाने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
अधिकारियों की ओर से वार्ड सदस्यों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और ग्रामीण स्तर पर उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य वार्ड सदस्यों को अपने क्षेत्र के लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करने के लिए तैयार करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।