{"_id":"6acc7929f124349f800b44c2","slug":"video-prahari-rescue-robot-himachal-students-debris-detection-3d-mapping-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मलबे में जिंदगी तलाशेगा प्रहरी रोबोट, हिमाचल के छात्रों ने बनाया आपदा बचाव का प्रोटोटाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मलबे में जिंदगी तलाशेगा प्रहरी रोबोट, हिमाचल के छात्रों ने बनाया आपदा बचाव का प्रोटोटाइप
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:37 AM IST
Link Copied
भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों की तलाश और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित बचाव अभियान की चुनौती को आसान बनाने के लिए शिमला के दो विद्यार्थियों ने तकनीक आधारित पहल की है। सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि, विकासनगर में जमा एक के छात्र अभय पंवार और दिशांत सूरमा ने प्रहरी नामक आपदा बचाव रोबोटिक प्रणाली का प्रोटोटाइप तैयार किया है। करीब 12 हजार रुपये की लागत से बने इस मॉडल को एनआईटी हमीरपुर में आयोजित शिक्षा महाकुंभ 6.0 में प्रदर्शित किया गया।
विद्यार्थियों के अनुसार, इस रोबोट की मदद से घटनास्थल का त्रिआयामी नक्शा तैयार कर बचाव दल तक भेजने की व्यवस्था विकसित की गई है। इसका उद्देश्य मलबे में फंसे लोगों की तलाश, सुरक्षित रास्तों की पहचान और राहत सामग्री पहुंचाने में बचाव दल की मदद करना है।
प्रहरी रोबोट में सेंसर, कैमरा आधारित पहचान और स्मार्ट कंप्यूटिंग प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से घटनास्थल की स्थिति का त्रिआयामी नक्शा तैयार कर बचाव दल को भेजने की परिकल्पना की गई है।
मॉडल में मिलीमीटर वेव सेंसर का उपयोग मलबे में दबे लोगों की मौजूदगी और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए किया गया है। इससे बचाव दल को घटनास्थल की स्थिति समझने, संभावित सुरक्षित रास्ते पहचानने और राहत अभियान की योजना बनाने में सहायता मिल सकती है।
रोबोट की एक अन्य विशेषता इसके जरिये खाद्य सामग्री और मेडिकल किट पहुंचाने की व्यवस्था है। विद्यार्थियों के अनुसार, यह एक बार में पांच किलो तक राहत सामग्री ले जाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
छात्रों ने बताया कि मॉडल को जमीन के 20 मीटर नीचे और दीवार के 20 मीटर आर-पार तलाश करने की क्षमता को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। हालांकि, इन क्षमताओं की वास्तविक आपदा परिस्थितियों में पुष्टि और व्यावहारिक परीक्षण के बाद ही इसकी प्रभावशीलता का आकलन किया जा सकेगा।
छात्र अभय पंवार ने बताया कि यदि इस नवाचार को आगे विकसित करने के लिए फंडिंग मिलती है तो वे ऐसे पांच और रोबोट तैयार करेंगे। योजना इन्हें बचाव दल के साथ काम करने के लिहाज से विकसित करने की है, ताकि आपदा के दौरान मलबे में फंसे लोगों की तलाश और उन तक जरूरी सामग्री पहुंचाने में मदद मिल सके।
वैज्ञानिक सोच और जनसुरक्षा की पहल
गाइड शिक्षक हितेश शर्मा ने कहा कि प्रहरी मॉडल विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने इसे विद्यालय में नवाचार आधारित शिक्षा और समाजोपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने के प्रयासों का हिस्सा बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।