{"_id":"6a950b1a18ed6e6c95043f61","slug":"video-nepal-tragedy-kullu-nepali-community-candle-tribute-dhalpur-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"नेपाल त्रासदी में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए कुल्लू में जलाईं कैंडल, नेपाली समुदाय ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल त्रासदी में मृतकों की आत्मिक शांति के लिए कुल्लू में जलाईं कैंडल, नेपाली समुदाय ने दी श्रद्धांजलि
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:33 AM IST
Link Copied
नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की याद में कुल्लू के ढालपुर में नेपाली समुदाय ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार शाम ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में प्रवासी सांझा मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाली मूल के लोग जुटे। शाम सात बजे लोगों ने कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान नेपाल में हुई घटना पर लोगों ने गहरा दुख जताया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के साथ-साथ उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नेपाली समुदाय के लोगों ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ लोगों ने उनकी आत्मिक शांति की कामना की।
रविवार शाम आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेपाली मूल के लोगों ने एकजुट होकर नेपाल में हुई त्रासदी पर संवेदना व्यक्त की। कैंडल की रोशनी के बीच लोगों ने कुछ समय मौन रखकर दिवंगतों को याद किया और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।