{"_id":"6ae17fa3a4445872ee0ff49b","slug":"video-patta-block-pradhan-sangathan-executive-committee-expansion-solan-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, 15 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार, 15 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:22 AM IST
Link Copied
पट्टा ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में 14 पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया, जबकि पट्टा ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष अशोक गुरु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगठन के सुचारु संचालन के लिए कपिल ठाकुर को अध्यक्ष, मेहर चंद, शीला देवी और ललित लाल को उपाध्यक्ष, पवन गुप्ता को प्रधान सचिव तथा देनी राम, रीता और संतोष कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
मीना देवी को कोषाध्यक्ष और योगिंद्र गोलू को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा मोहित सिंह को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। सुमति देवी, आनंद, सुरतला साई और देशराज चौधरी को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
बैठक में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने पर चर्चा हुई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पंचायतों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।