{"_id":"6ad5c96ea825e296310b10e2","slug":"video-solan-maa-shoolini-temple-navratri-devotees-havan-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के मां शूलिनी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवरात्र के अंतिम दिन लगीं लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के मां शूलिनी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नवरात्र के अंतिम दिन लगीं लंबी कतारें
Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:10 PM IST
Link Copied
नवरात्र के अंतिम दिन शहर के मां शूलिनी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा और मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
मंदिर में दोपहर के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां की भक्ति में भाग लिया। उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा ने भी मंदिर परिसर में हवन करवाया। इस अवसर पर कई अन्य अधिकारी और मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर परिसर और उसके आसपास कन्या पूजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। वहीं, कई लोग अपने घरों से प्रसाद तैयार कर लाए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उसका वितरण किया।
नवरात्र के अंतिम दिन मां शूलिनी के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के चलते मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।