{"_id":"6a8ec364bc27a421250166e7","slug":"video-video-iitha-e-maltha-una-nab-ka-jalsa-ma-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिल नगर से निकाला गया। राष्ट्र भारती स्कूल होते हुए निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब को खिराज-ए-अकीदत पेश की।
जुलूस में शामिल लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान भारत का तिरंगा भी शान से लहराता नजर आया, जिससे देश की एकता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुडंबा पुलिस की टीम बड़ी संख्या में तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाई।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में शांति, सौहार्द, भाईचारे और देश की एकता का संदेश भी प्रमुखता से देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।