{"_id":"6a895866a47897ff1d01f849","slug":"video-video-palsa-ka-ravaya-sa-naraja-kasana-na-thana-ka-kaya-gharava-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पुलिस के रवैये से नाराज किसानों ने थाने का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुलिस के रवैये से नाराज किसानों ने थाने का किया घेराव
पुलिस के रवैये से नाराज भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोहनलालगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने पुलिस पर गरीबों, किसानों और असहाय लोगों की समस्याओं की सुनवाई न करने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।
संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मोहनलालगंज पुलिस का रवैया गरीब, किसान और असहाय लोगों के प्रति अमानवीय है। उनका कहना है कि किसी गरीब की पैरवी के लिए संगठन के पदाधिकारी थाने जाते हैं तो उनके साथ भी कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता है और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जाती है।
संगठन ने 21 अगस्त की घटना का हवाला देते हुए बताया कि शिवहरा गांव निवासी उदयराज अपनी भूमिधरी जमीन पर पिलर लगवाने गए थे। विवाद होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि दूसरे पक्ष को प्रभाव और दबाव में छोड़ दिया गया, जबकि उदयराज को थाने में बैठाए रखा गया।
किसानों ने क्षेत्र में चोरी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लगाए जाने का आरोप लगाया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 22 अगस्त तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान क्रांति यूनियन अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने कहा कि जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं और उनके साथ हो रहे अन्याय को दूर नहीं किया जाता, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।