{"_id":"6a5c543968f1ee298f0653a3","slug":"video-four-accused-arrested-in-arms-and-drug-smuggling-case-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो आधुनिक पिस्तौल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन के माध्यम से भेजी गई खेप को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाता था।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश संधू, सुनील सरोज, हरविंदर सिंह उर्फ चमकौर और वंश सिंह के रूप में हुई है। इनमें तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि वंश सिंह पहली बार इस नेटवर्क से जुड़ा पाया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले आकाश संधू से 192 ग्राम हेरोइन और उसकी निशानदेही पर 776 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद सुनील सरोज से 4.589 किलोग्राम हेरोइन मिली। हरविंदर सिंह और वंश सिंह के पास से एक ग्लॉक 9 एमएम तथा एक .30 बोर स्टार मेड पिस्तौल बरामद की गई।
मामले में थाना इस्लामाबाद और छेहरटा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरोह के वित्तीय नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।