{"_id":"6a5c72d2efbfffc5fe09b765","slug":"video-people-gheraoed-mla-dr-jasbir-singh-office-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बिजली, पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर लोगों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह के कार्यालय का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बिजली, पानी और सीवरेज की समस्या को लेकर लोगों ने विधायक डॉ. जसबीर सिंह के कार्यालय का किया घेराव
बिजली, पानी और सीवरेज की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने शनिवार को अमृतसर के विधायक डॉ. जसबीर सिंह के कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती, पेयजल संकट और सीवरेज जाम की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान विधायक कार्यालय में भी बिजली नहीं थी। भीषण गर्मी के बीच कार्यालय में मौजूद महिलाएं हाथ से पंखा झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करती नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उस समय विधायक डॉ. जसबीर सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली, पानी और सीवरेज की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।