{"_id":"6a9133840ae0b9d1b200bc1e","slug":"video-sukhbir-badal-attacks-mann-government-over-employee-issues-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के मुद्दे पर सुखबीर बादल का मान सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के मुद्दे पर सुखबीर बादल का मान सरकार पर हमला
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु साहिब का शुक्राना अदा किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुरु महाराज ने गुरु-द्रोही लोगों के हमले से उनकी रक्षा की, इसलिए वह आभार व्यक्त करने पहुंचे हैं।
सुखबीर बादल ने पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के काम करने के तरीके से सीखना चाहिए। बड़े बादल साहिब हर वर्ग की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करते थे, जबकि मौजूदा सरकार कर्मचारियों और लोगों को धमकियों तथा पुलिस के डर से दबाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि पंजाब के कर्मचारियों को मिली सुविधाएं और पे-कमीशन प्रकाश सिंह बादल की सरकारों के दौरान लागू किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद कर्मचारियों को डीए नहीं दिया जा रहा, जो अदालत की अवमानना है।
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के हक का पैसा विज्ञापनों, रैलियों और चुनाव प्रचार पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सरकार की इस कथित धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।