{"_id":"6ad60c12b68f2f0efc041057","slug":"video-three-accused-arrested-in-illegal-arms-network-case-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 पिस्तौल, 1.022 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क होने की आशंका सामने आई है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर के कैंटोनमेंट इलाके में की गई। बरामद हथियारों में तीन ग्लॉक 9 एमएम और सात .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजबीर सिंह उर्फ राजा, गौतम उर्फ अजय और रवि शेर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजबीर सिंह उर्फ राजा प्लंबर और गौतम उर्फ अजय बाउंसर का काम करता है, जबकि तीसरा आरोपी रवि शेर सिंह मजदूरी करता है। राजबीर के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, गौतम के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज बताए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर हथियारों की सप्लाई करते थे। पुलिस को संदेह है कि ये हथियार आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले और फिरौती मांगने वाले लोगों तक पहुंचाए जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, नेटवर्क के कुछ सदस्य सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे। इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों की जांच कर रही है, ताकि हथियारों और हेरोइन की सप्लाई के स्रोतों तथा इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।