{"_id":"6a92cd0ce8795622f50e3d4a","slug":"sad-punar-surjeet-meeting-emphasizes-strengthening-the-organization-constituency-coordinators-will-be-appoint-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिअद पुनर-सुरजीत की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, निर्वाचन क्षेत्र समन्वयक होंगे नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद पुनर-सुरजीत की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर, निर्वाचन क्षेत्र समन्वयक होंगे नियुक्त
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:44 PM IST
Link Copied
शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) ने आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी कोर कमेटी सदस्य मौजूद रहे। परमिंदर सिंह ढिंडसा ने भी बैठक में हिस्सा लिया।बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र समन्वयकों की नियुक्ति करना था। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को बूथ और निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। ज्ञानी हरप्रीत सिंह के मुताबिक पूरी कोर कमेटी और राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने संयुक्त रूप से निर्वाचन क्षेत्र समन्वयकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्टी का मानना है कि निर्वाचन क्षेत्रों में समन्वयकों की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी। आगामी राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए पार्टी अब संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।