{"_id":"6ac610b453386c8c740f0290","slug":"video-asi-killed-while-cleaning-ak-47-in-pathankot-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में एके-47 साफ करते समय चली गोली, एएसआई की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में एके-47 साफ करते समय चली गोली, एएसआई की माैत
सिविल लाइन पठानकोट में ड्यूटी के दौरान एएसआई राम सिंह (51) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह वह अपनी एके-47 राइफल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक फायर हो गया। गोली उनके सिर को पार कर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राम सिंह पठानकोट के गांव भोआ के रहने वाले थे और करीब आठ साल से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के मुताबिक, राम सिंह नाइट ड्यूटी पर नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद सुबह वह थाने के बाहर बने टैंट शेड में बैठे थे। बताया गया कि बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण नाइट ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के हथियार लोड रहते हैं। रोजाना की तरह राम सिंह अपनी सर्विस राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी और गार्ड घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां राम सिंह गंभीर हालत में मिले, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में इसे राइफल की सफाई के दौरान अचानक फायर होने का हादसा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।