{"_id":"6abf678737c06043990c4b7f","slug":"video-firing-at-salon-in-pathankot-bullet-hit-shutter-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सैलून पर फायरिंग, शटर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के गांव कोठे मनवाल में देर रात एक सैलून की दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर से चलाई गई गोली दुकान के शटर को चीरते हुए अंदर लगे एल्युमिनियम के दरवाजे और काउंटर को पार कर दीवार में जा लगी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सैलून संचालक को घटना का पता चला, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुकान के अंदर से गोली बरामद की गई है।
रात को दुकान बंद कर घर गया था संचालक
सैलून संचालक राहुल ने बताया कि वह रात करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर पर गोली लगने से हुआ छेद दिखाई दिया। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि गोली शटर को चीरते हुए एल्युमिनियम की शीट और काउंटर को पार कर अंदर की दीवार में जा लगी थी। राहुल के अनुसार उसकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं है और न ही उसे इस घटना के संबंध में किसी पर संदेह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।