{"_id":"6acb65b539243d5e0e0a6a30","slug":"video-free-eye-check-up-camp-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में पंडोरी खत्तरीयां में सरबत दा भला ट्रस्ट ने लगाया 747वां निशुल्क आंखों का जांच शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में पंडोरी खत्तरीयां में सरबत दा भला ट्रस्ट ने लगाया 747वां निशुल्क आंखों का जांच शिविर
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मानवता की सेवा के उद्देश्य से हलका जीरा के गांव पंडोरी खत्तरीयां में 747वां मुफ्त आंखों की जांच एवं ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर का उद्धघाटन हलका विधायक नरेश कटारिया ने रिबन काटकर किया।
इस अवसर पर विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निस्वार्थ भाव से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और नजर के चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा, जांच के दौरान चयनित मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार आंखों में लेंस भी डाले जाएंगे।
शिविर के समापन पर गांव के सरपंच डॉ. गुरजीत सिंह ने विधायक नरेश कटारिया, डॉ. एसपी सिंह ओबराय की पूरी टीम और सहयोग देने वाले गांववासियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।