{"_id":"6abe52cda3d4c728510542a8","slug":"video-jaito-police-arrested-five-members-of-a-gang-along-with-sharp-edged-weapons-while-they-were-plotting-a-robbery-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"जैतो पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतो पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित किया गिरफ्तार
जैतो थाना पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जैतो निवासी जसी संधू, राज, कुलदीप सिंह, युवराज बाजाखाना और छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान दालां मंडी के गेट के पास पुलिस को सूचना मिली कि पांचों आरोपी कोटकपूरा रोड स्थित एक सुनसान ईंट भट्ठे पर बैठे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भट्ठे पर छापेमारी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक खंडा, एक कापा, लोहे की पाइप, एक टोका और एक दातर बरामद हुआ। डीएसपी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे पिछली वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।