{"_id":"6a897c03d88c913b0f0fbdfe","slug":"video-moga-mla-amandeep-arora-targeted-the-opposition-over-false-allegations-against-the-cms-wife-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा की विधायक अमनदीप अरोड़ा ने सीएम की पत्नी पर झूठे आरोपों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा की विधायक अमनदीप अरोड़ा ने सीएम की पत्नी पर झूठे आरोपों को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की पंजाब प्रधान विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान पर लगाए गए झूठे आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास कार्यों से बौखलाहट में विपक्षी दल अब व्यक्तिगत आरोपों और चरित्र हनन की राजनीति कर रहे हैं। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि राजनीति में सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा है। लेकिन किसी की निजी जिंदगी पर बेबुनियाद आरोप स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अमनदीप अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों, बिजली बिलों में राहत, स्वास्थ्य सुविधाओं और नहरी पानी पहुंचाने जैसी योजनाओं को गिनाया। अरोड़ा ने कहा कि इन कार्यों का राजनीतिक विरोध किया जा सकता है। लेकिन व्यक्तिगत आरोपों से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी राजवीर सिंह पर लगे कथित आरोपों को भी निराधार बताया। अरोड़ा ने दावा किया कि इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक और नेता संबंधित अधिकारियों से मिलते हैं। लेकिन पार्टी फंड के नाम पर किसी तरह की मांग से इन्कार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।