{"_id":"6ad463289e7a02587a03c554","slug":"video-police-raid-in-faridkot-modern-jail-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट मॉडर्न जेल में पुलिस की दबिश, 200 से अधिक जवानों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट मॉडर्न जेल में पुलिस की दबिश, 200 से अधिक जवानों ने चलाया तलाशी अभियान
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रतिबंधित सामान की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जिला पुलिस ने रविवार तड़के व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश और एसपी जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने जेल की बैरकों और कैदियों के सामान की बारीकी से जांच की। इस दौरान जेल के आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी ली गई। जेलों में मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच की। अभियान के दौरान प्रत्येक बैरक को खंगाला गया, ताकि जेल के भीतर किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर जेल में औचक तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। रविवार को चलाए गए अभियान का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के साथ कैदियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देना भी था।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान फिलहाल कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी कैदी के पास प्रतिबंधित वस्तु मिलने या गैरकानूनी गतिविधि सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।